मोबाइल के बारे में कुछ रोचक जानकारी

मोबाइल एक ऐसा उपकरण है जो हमारी छोटी-बड़ी  जरूरतों को पूरा करता है और इसका सबसे महत्वपूर्ण उपयोग हम किसी से बात करने के लिए, इंटरनेट चलाने के लिए, ऑनलाइन काम करने के लिए करते हैं। लेकिन इसके अलावा भी हम बहुत सारे काम करते है जैसे- गाना सुनना, वीडियो देखना, गेम खेलना, फ़ोटो खीचना, वीडियो बनाना, किसी भी सवाल का जबाब देना, ऑनलाइन शॉपिंग करना, ऑनलाइन पढ़ाई करना इत्यादि बहुत सारे कार्यो को करते हैं लेकिन आज से कुछ सालों पहले हम मोबाइल से सिर्फ बाते कर सकते थे। आज के जमाने में मोबाइल एक ऐसी चीज है जिससे हम और आप का कोई भी कार्य इसकी सहायता से नही हो सकता है, लेकिन पहले के जमाने में इसको सिर्फ बात करने के लिए किया जाता था। मोबाइल आज के जमाने इतना छोटा हो गया है कि आप के जेब मे भी आ सकता है लेकिन पहले यह काफी बड़ा था किसको सिर्फ एक मेज या कुर्सी पर रखा जाता था लेकिन फर्क सिर्फ इतना ही था कि पहले मोबाइल फोन था और आज मोबाइल हो गया है। मोबाइल फोन में पहले टॉवर पकड़ाने के लिए उसके ऊपर एक छोटा सा एंटीना लगा हुआ था। बहुत लोगो को नही पता होगा कि मोबाइल को हिंदी में क्या कहते है, मोबाइल को हिंदी में "दुरभास यंत्र" कहते हैं।
Mobile phone

मोबाइल का अविष्कार कब हुआ और किसने किया-

मोबाइल फोन का अविष्कार अमेरिका में 3 अप्रैल 1973 में किया गया था और इसका अविष्कार मार्टिन कूपर ने किया था। इन्होने विष्व का पहला मोबाइल फोन को बनाया था जो आम लोगो के लिए था क्योंकि इसके पहले टेलीफोन और वायर्ड लेस फोन था लेकिन मोबाइल फोन का सबसे ज्यादा उपयोग सेना में किया जाता था, मार्टिन कूपर ने मेन हेटर में स्थित अपने ऑफिस से पहला फोन कॉल बेललेप्स के मुख्यालय में किया था मार्टिन कूपर ने इस मोबाइल फोन का अविष्कार मोटोरोला कम्पनी के साथ मिलकर किया था और बाद में इस कम्पनी के वे CEO भी बने, मार्टिन कूपर को इस फोन के अविष्कार के लिए उन्हें सन्  2013 में मार्कोनी पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। पहली मोबाइल फोन का वजन लगभग 2 किलोग्राम था इसकी वजह का कारण यह था कि इसमें एक बड़ी सी बैटरी लगी हुई थी जो कि 10 घंटे में चार्ज होती थी लेकिन ये सिर्फ 20 मिनट तक ही चलती थी।लेकिन आज के मोबाइल फोन में काफी छोटी बैटरी आ रही है और एक से दो दिन तक चल जाती है और 2-2.5 घंटे में आराम से चार्ज भी हो जाती है। दुनिया की पहली कर्मशियल फोन सेवा सन् 1979 में जापानी कम्पनी ने टोक्यो में शुरू की थी, इसके बाद 1983 में अमेरिका के शिकागो शहर में अमेरिटेक नाम से 1G टेलीफोन नेटवर्क की शुरुआत हुई थी। लेकिन भारत में पहली मोबाइल फोन सेवा 15 अगस्त सन्1995 को दिल्ली में गैर व्यवसाईक तौर पर शुरू की गई थी। आज भले ही मोबाइल इतना छोटा हो गया है लेकिन पहले इसकी मोटाई 13 सेमि और चौड़ाई 4.4 सेंटी मीटर और लंबाई 9 इंच था, मार्टिन कूपर द्वारा बनाये गए इस मोबाइल फोन का नाम Motorola dynaTAC रखा गया।
मार्टिन कूपर का जन्म 26 दिसंबर 1928 में अमेरिका के डेल मार कैलिफोर्निया में हुआ था और ये एक अच्छे परिवार से थे, इनकी शिक्षा BSE से MSC तक हुई थी फिर इसके बाद मार्टिन कूपर की शादी अर्लिन हैरिस से हुई जो एक अभियंता थी। इसके बाद ये मोटोरोला कम्पनी के CEO तथा स्थापक बने और मोबाइल फोन का अविष्कार किये। और 89 वर्ष की आयु में ही इनकी मृत्यु हो गई।
मोबाइल फोन कितने प्रकार का होता है-
मोबाइल फोन लगभग तीन प्रकार का होता है।
सेल फोन (cell phone)
फीचर फोन (feature phone)
स्मार्ट फोन (smart phone)
सेल फोन (cell phone)-
सेल फोन एक मोबाइल या पोर्टेबल फोन है यह उपयोगकर्ता को दुनिया में कहीं भी संचार या फोन करने से सक्षम बनाता है सेल फोन शुरुआति दौर में आये मोबाइल फोन थे,और इसमें बहुत कम फीचर्स होते है और इनका इस्तेमाल बहुत ही आसानी से किया जा सकता है इस फोन में कुछ ही कार्य किये जाते थे जैसे कि कॉल करना, मैसेज भेजना, नंबर सेव करना और इसमें का एक बहुत फेमस गेम था स्नैक गेम जिसको बच्चों को खेलने में बहुत ही मजा आता था। और इस फोन के काम फीचर की वजह से इसकी कीमत बहुत कम थी।
फीचर फोन (featuer phone)-
फीचर फोन के बारे में बात करे तो, यह फोन दिखाने में सेल फोन की तरह ही दिखता है लेकिन इसमें फीचर्स उससे ज्यादा होता है इसलिए इसकी कीमत सेल फोन से ज्यादा होती है। इसमे आप फ़ोटो खीच सकते हैं, गाना सुन सकते हैं, कॉल कर सकते है, गेम खेल सकते है वीडियो देख सकते है और इसमें आप कुछ ज्यादा नहीं कर सकते है लेकिन यह सेल फोन से काफी हद तक अच्छा था।
स्मार्ट फोन (smart phone)-
स्मार्ट फोन उस फोन को कहते है जिसकी कम्प्यूटिंग क्षमता तथा कनेक्टिविटी पहले के फोनो की तुलना में अधिक होती है। स्मार्ट फोन बहुत सारे फीचर्स आते है जैसे मीडिया प्लेयर, डिजिटल कैमरा, एडवांस सेटिंग, जीपीएस की सुविधा, इंटरनेट चलना, ऑनलाइन काम करना, HD वीडियो रिकार्ड करना, 4G इंटरनेट, वाई-फाई कनेक्टिविटी और बहुत सारे नए-नए फीचर्स इसमें आते है। स्मार्ट फोन में आप अपने घर बैठे अपने कार्यो कर सकते है, इसके अलावा इसमें कोई भी ऐप आप चला सकते है। स्मार्ट फोन की कीमत सेल फोन और फीचर फोन से काफी ज्यादा होती है और आज के इस युग में हर किसी के पास आप एक स्मार्ट फोन देखने को मिलेगा।

मोबाइल फोन के बारे में रोचक तथ्य (Interesting facts about mobile phones)-

  • क्या आप को पता है कि सबसे ज्यादा मोबाइल फोन कहा पर बनाते है, तो सबसे ज्यादा लगभग 70% मोबाइल फोन चीन में निर्मित होते है।
  • मोबाइल फोन से सेल्फी पुरुषों से की अपेक्षा महिलाएं ज्यादा फ़ोटो खिंचती है।
  • आप को जानकर हैरानी होगी कि पहला "स्मार्टफोन" सन् 1997 में ही बन गया था।
  • क्या आप को पता था कि सबसे ज्यादा मोबाइल फोन कौन सा बिका था, तो सबसे ज्यादा "नोकिया 1100" मोबाइल फोन बिका जोकि इतिहास बना दिया था।
  • अगर जिसको मोबाइल फोन की लत लग जाती है तो ओमोफोविया कहाँ जाता है।
  • आप को जानकर हैरानी होगी कि मलेशिया में अपने पति को मोबाइल के टेक्स्ट मैसेज के जरिये तलाक देने का कानून है।
  • आप को जानकर हैरानी होगी कि मोबाइल फोन में टॉयलेट हैन्ड की तुलना में 18 गुना अधिक बैक्टेरिया होते है।
  • मोबाइल फोन से पहला वॉयस मेल सन् 1983 में भेजा गया था।
  • पूरी दुनिया में लगभग 90% लोगो के पास ही एंड्रायड मोबाइल फोन है।
  • पूरी दुनिया मे सन् 2012 में एप्पल ने केवल 14 सप्ताह में 37 मिलियन iphone बेचे थे।